लखनपुर। शनिवार सुबह तड़के पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए बसंतपुर चौकी इंचार्ज विक्रम मनहास की टीम ने एक टैंकर से 24 मवेशी मुक्त करवाए।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती बसंतपुर चौकी में पुलिस ने सुबह तड़के नाके के दौरान एक टैंकर को जांच के लिए रोका, जिसमें मवेशियों की आहट सुनाई दी। टैंकर खुलवाने पर अमानवीय तरीके से बंधे हुए मवेशी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने टैंकर को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि टैंकर पंजाब से घाटी की तरफ जा रहा था।