फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहीदी चौक में टीवी रिपेयर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शहीदी चौक में वीरवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसके बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देर शाम साढ़े 8 बजे के करीब शहीदी चौक वार्ड नंबर 6 में आरके टीवी एंड टेलीकॉम की दुकान में आग लग गई। दुकानदार दुकान बंद कर घर गया ही था कि लोगों ने उसे दुकान में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद पहले स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फिर दमकल विभाग को सूचना दी। चंद मिनटों में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग अचानक लगी तो दुकानदार को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें