कठुआ। नगरी-कठुआ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 38 वर्षीय राकेश कुमार और उसके 80 वर्षीय पिता जनकराज निवासी सलारिया मोहल्ला सुजानपुर पठानकोट के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद