कठुआ। नगरी पुलिस चौकी के अधीन फ्लोट गांव में आपसी विवाद के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नगरी उप जिला अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया। लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
घायलों की पहचान 21 वर्षीय नजीर पुत्र मक्खन अली, 55 वर्षीय मक्खन दीन पुत्र सत्तारदीन, 35 वर्षीय शबनम पत्नी शमसुद्दीन और 17 वर्षीय मुस्ताक अली पुत्र सूरमदीन निवासी फ्लोट माही चक्र के रूप में हुई है। इस संबंध में नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद