फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हटली मोड़ में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने की दुकान से पैसे ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरम्मत के लिए आई मोटर के मालिक के घर गया था दुकानदार, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की हटली मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी हो गई। पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई चोरी ने जहां शहर में सुरक्षा के इंतजामों पर प्रश्न चिन्ह लगाया है वहीं लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ी है।
दुकानदार तरसेम चंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अपनी दुकान पर थे। मरम्मत के लिए आई मोटर में कुछ समस्या के चलते वह मालिक को जानकारी देने के लिए पड़ोस में गए थे। करीब 2 मिनट वह लौटे तो दुकान के गुल्लक से करीब 25 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक दुकान में आया। उसने सीधे दुकान के गुल्लक में हाथ साफ किया और चला गया। दुकानदार के पड़ोसी नसीब सिंह ने भी इस तरह की घटनाओं के बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि इसी तरह से चोरियां होती रहीं तो लोगों का पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय चोरों की जल्द पहचान कर लोगों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें