कठुआ। शहर के वार्ड पांच स्थित बाबा सुरगल देव के स्थान पर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात मंदिर में लगाए गए दान पत्र पर चोरों ने हाथ साफ किया है, जिसमें भक्तों के द्वारा दान किए गए हजारों रुपए थे।
स्थानीय ज्योति कुमार ने बताया की शहीदी चौक से सटे इस मंदिर के आसपास देर रात तक कुछ ऐसे तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।