फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रेन से गिरकर महिला घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक 22 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान सोनिया पत्नी राधेश्याम देवासी महाराजगंज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घायल महिला कठुआ में अपनी रोजी-रोटी के सिलसिले में पति के साथ रह रही है। वह अमरनाथ टाउन एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए कठुआ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पहले वह खुद चढ़ी, फिर अपना सामान चढ़ाया लेकिन तब तक कम समय का स्टॉपेज होने के चलते ट्रेन चल पड़ी और महिला का बच्चा उसे छोड़ने के लिए आए व्यक्ति के पास ही रह गया। अपने बच्चे को छूटता देख महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि उस वक्त ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, लिहाजा उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें