फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महानपुर क्षेत्र के सिमनी गांव में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में घर से दूर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मंगलवार रात को हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से उतार कर शव पीएचसी महानपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान संदेश कुमार पुत्र कमल चंद निवासी सिमनी तहसील महानपुर के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज की अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें