फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। जिले में अलग-अलग हुए मामलों में दो युवकों ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना मढ़ीन इलाके के छन्न लालदीन की है, जहां मंगलवार शाम को एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल नगरी में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। युवक की पहचान रमन कुमार निवासी छन्न लालदीन के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य घटना छन्न अरोडियां से सटे बन्न गांव में हुई। यहां 31 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। देर रात हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। युवक की पहचान चेतन सिंह निवासी बन्न के रूप में हुई है। उधर, बिलावर के धर्मकोट गांव के एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति की पहचान 37 वर्षीय कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस थाने में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें