फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर-बिलावर सड़क पर देवल गांव में एक अज्ञात वाहन चालक ने विपरीत दिशा से स्कूटी पर सवार होकर आ रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

यह सड़क हादसा वीरवार शाम 5:30 के करीब पेश आया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने स्कूटी पर सवार को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय रोहित गुप्ता बिहार निवासी के रूप में की गई है। वह इस समय बिलावर के टिल्ला गांव में रहता है। बिलावर पुलिस थाने में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें