फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त कारण 18 मवेशी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड में नाके के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 18 मवेशियों को मुक्त कराया, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। ट्रक चालक को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल अपनी टीम के साथ हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक नंबर जेके 02 बीएम 5525 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान इसमें से 18 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुकेश कुमार निवासी मीरा साहब जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें