बिलावर। धार सड़क पर रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक कार में सवार तीन लोग अपने गांव डडवाड़ा जा रहे थे कि अचानक बनहोड गांव के पठियान के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाल कर उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायल हुए लोगों की पहचान 75 वर्षीय विजय सिंह और 68 वर्षीय कृष्णा देवी डडवाड़ा निवासी को इलाज के लिए कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं 58 वर्षीय करनैल सिंह डडवाड़ा निवासी का इलाज बिलावर उप जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।