कठुआ। नगरी क्षेत्र के सुमवां गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। जीएमसी कठुआ में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत लाया घोषित किए जाने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच कार्यवाही शुरू की गई है। महिला की पहचान अनुराधा पत्नी सोहन लाल निवासी सुमवां के रूप में हुई है।