कठुआ। राजबाग पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल बनाते हुए पांच मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है, जबकि इस मामले में तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तस्करी के इस मामले में हालांकि कोई उनके हत्थे नहीं चढ़ा है लेकिन मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग थाना के सामने लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे बिना नंबर का एक टाटा मोबाइल रोका। पुलिस का नाका देखते ही वाहन चालक उसे वहीं मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल पांच गोवंश मिले। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।