कठुआ। जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह बुद्धि रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान सोम राज पुत्र चुनी लाल निवासी मेरथा बुद्धि के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया और अपनी जांच शुरू कर दी है। संवाद