हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान एक ट्रक से 16 मवेशियों को मुक्त कराया, जो अवैध ढंग से ले जाया जा रहे थे। तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार नाके के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक नंबर एनएल 01 ए एफ 4854 को जांच के लिए रोका। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक से 16 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करती है।