फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन पर निर्माण कंपनी पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहार खड्ड में पुल के पास अवैध खनन के मामले में नेशनल हाईवे अथारिटी की निर्माण कंपनी पर जिला खनिज अधिकारी कठुआ राजिंदर सिंह ने कार्रवाई करते हुए पांच लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि खनन में इस्तेमाल की जा रही भारी मशीनरी सहित डंपर को जब्त कर लिया गया है। विभाग के अनुसार नेशनल हाईवे अथारिटी की कार्यकारी एजेंसी की ओर से उत्खननकर्ता नियमों के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना राष्ट्रीय राजमार्ग पुल के पास सहार खड्ड के बहाव क्षेत्र में रिवर बेड मैटेरियल (आरबीएम) की खुदाई की जा रही थी। अब तक कुल 2200 मीट्रिक टन आरबीएम नदी तल से उठाया गया है और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में उपयोग किया गया है। इसके लिए विभाग के मानदंडों और दिशा-निर्देशों के अनुसार जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


जिला खनिज अधिकारी ने अवैध खनन का मामला प्रकाश में आने के बाद तुरंत पुलिस बल को मौके पर बुलाया और खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनरी और डंपर को जब्त करने और विभाग के मौजूदा नियमों के तहत आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुलिस टीम के प्रभारी को सौंप दिया। जिला खनिज अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है और कीमती खनिज को बचाने के लिए यह कार्रवाई शुरू की गई है क्योंकि डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने पहले ही खनन विभाग को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने और केवल स्वीकृत स्थानों पर ही खनन की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी हो चुका है लाखों का जुर्माना
अवैध खनन के मामले में गत 1 फरवरी को रावी दरिया में की गई कार्रवाई में विभाग की ओर से 15 लाख जुर्माना करते हुए खनन में लगी मशीनरी को भी जब्त कर लिया था। इसी तरह नौ फरवरी को भी अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में विभाग ने 7 डंपरों को जब्त किया था। 14 फरवरी काे रावी दरिया में एक मशीनरी व चार अन्य वाहनों को जब्त करते हुए 8 लाख का जुर्माना किया गया, जबकि 16 फरवरी को भी रावी दरिया में अवैध खनन के खिलाफ जारी कार्रवाई में दो खनन में लगी मशीनरी को जब्त करते हुए 18 लाख का जुर्माना किया गया। इसके अलावा अन्य कई मामलों में दर्जनों वाहनों को खनन में शामिल होने पर जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें