फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पहली घटना हीरानगर में हुई जहां स्कूटी के स्लिप हो जाने से उसे पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल हीरानगर ले जाएगा। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 18 वर्षीय साहिल शर्मा पुत्र गुलशन शर्मा और 21 वर्षीय रोबिन सिंह पुत्र हजूर सिंह दोनों निवासी बनियाल पंजाब के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य हादसा हटली मोड क्षेत्र में पेश आया जहां स्कूटर की टक्कर लगने से राहगीर घायल हो गया है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अरुण कुमार निवासी तारा नगर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें