फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त कराए 13 मवेशी, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए हाईवे पर नाके के दौरान एक ट्रक से 13 मवेशी मुक्त करवाए और तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक नंबर एचपी 11 4861 को जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान इसमें से 13 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी पहचान शब्बीर अहमद पुत्र भाग हुसैन निवासी बनिहाल जिला रामबन के रूप में हुई है। बाद में कीड़ियां गोशाला में मवेशियों को ट्रक से मुक्त कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें