फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर के घर दी दबिश, संपत्ति का करवाया आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। कठुआ पुलिस ने बुधवार दोपहर कुख्यात नशा तस्कर शेर अली उर्फ चड्डू के घर मघ्घर खड्ड स्थित चक गोटा में दबिश दी।
विज्ञापन

एसडीपीओ बॉर्डर धीरज सिंह कटोच, डीएसपी स्पेशल ऑपेरशन तिलक राज व राजबाग थाना प्रभारी राजेश्वर सलाथिया ने अपनी टीम के साथ आरोपी के घर दबिश देते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ उसकी संपत्ति का आकलन करवाया। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के घर और सभी स्रोतों से आय व संपत्ति का आकलन किया।मालूम रहे कि आरोपी शेर अली उर्फ चड्डू उर्फ सुरमु दीन पुत्र सदर दिन निवासी मघ्घर खड्ड लखनपुर के खिलाफ राजड्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी के पास 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए और आरोपी की संपत्ति को जांचने के लिए पूरी प्रक्रिया करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें