हीरानगर। राजबाग थाने के अंतर्गत पड़ते हरियाचक इलाके से पुलिस ने 9 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशी एक घर में अवैध ढंग से बांधे गए थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया, पुलिस देखते ही घर का मालिक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि यहां अवैध ढंग से कुछ मवेशियों को रखा गया है। हरियाचक पुलिस चौकी प्रभारी दविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा और सभी मवेशियों को मुक्त कराया। इसके बाद इन मवेशियों को एक गाड़ी में डाल कर किड़ियां गंडयाल गोशाला पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करती है।