फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार पलटने से तीन माह के शिशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्ताचक के पास अनियंत्रित कार के पलटने से तीन माह का शिशु घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार सहित शिशु को उपचार के जीएमसी कठुआ में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिशु को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शिशु के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कार यूपी-16 ईके 9625 सक्ताचक के पास अनियंत्रित होने से पलट गई और सड़क के किनारे निर्माणाधीन गड्ढों में जा गिरी। इसमें तीन महीने के शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह साढ़े दस बजे के लगभग हुआ। अन्य परिवार वालों को मामूली खरोंचें आई हैं। उनको उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। शिशु की पहचान कृशिव पुत्र अभिषेक महाजन निवासी नानक नगर जम्मू के रूप में हुई है। वे मौजूदा समय में नोएडा उत्तर प्रदेश में रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश में नौकरी करते थे और वहीं से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें