कठुआ। बसोहली क्षेत्र के द्रमण में रविवार की सुबह मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से उस पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 18 वर्षीय दीपकराज पुत्र चमन लाल और 20 वर्षीय मक्खन लाल पुत्र सारो राम दोनों निवासी द्रमण बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।