हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के लौंडी मोड पर हीरानगर पुलिस ने नाके के दौरान ट्रक से 16 मवेशियों को मुक्त कराया। एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की तो इस दौरान ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक नाका तोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 16 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान शौकत अली निवासी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज करकार्रवाई शुरू कर दी है।