फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध देखने की सूचना पर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, निकले मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। रविवार रात को हाईवे के नजदीक तरनाह नाले में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। रात 11 से लेकर सुबह साढ़े चार बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच और थाना प्रभारी अरुण कौल भी शामिल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि ये लोग यहां सड़क विस्तारीकरण का काम कर रही कंपनी के मजदूर थे, जो पिलर के पास सो रहे थे। उन्हें कुछ लोगों ने संदिग्ध समझा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे की तरफ से तलाशी अभियान शुरू किया और पथवाल और प्लाई इलाके को जंगलों को खंगाला। जब यह स्पष्ट हो गया कि जिन्हें संदिग्ध बताया गया, वे यहां काम कर रही कंपनी के मजदूर हैं तो अभियान को समाप्त कर दिया गया।

बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच ने बताया कि किसी ने नजदीकी चौकी पर यह जानकारी दी कि नाले में एक्सप्रेस वे के पिलर के पास कुछ संदिग्ध हैं और उनकी तस्वीर भी भेजी। इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बाद में इनकी पहचान कर ली गई। पहचान में यह पाया गया कि ये यहां निर्माण कार्य कर रही कंपनी के मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें