फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगल से सब्जी लाने गए दो लोगों की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर के बाथरी में शव मिले, गला कसे जाने के थे निशान
विज्ञापन


बिलावर। उपमंडल के गांव बाथरी में शमशेर (37) व रोशन लाल (45) की गला घोंटकर हत्या कर कर दी गई। दोनों कोहग गांव के रहने वाले थे।

शनिवार शाम तरड़ी (वाइल्ड याम) की सब्जी लाने जंगल गए शमशेर और रोशन घर नहीं लौटे थे। सुबह शव बाथरी में मिले। ग्रामीण वारदात को आतंकी गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि कोहग से सटे इलाकों में आतंकियों की सक्रियता रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सुबह दो शवों के पड़े होने की खबर फैलते ही बाथरी में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना बिलावर थाने को दी।
विज्ञापन

पुलिस व फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम पहुंची और दोनों के परिजन को मौके पर बुलाया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई। दोनों के गले पर निशान पाए गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें