हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी के नजदीक पुलिस ने एक वाहन से 9 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। इसके साथ ही वाहन में सवार लोग लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को लौंडी के नजदीक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। एक महिंद्रा गाड़ी (जेके02ई 2845) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 9 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। इस पर पुलिस ने गाड़ी में सवार मोहम्मद शरीफ निवासी रख सरकार प्लाई और लियाकत अली निवासी रख बरोटियां, विजयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।