हीरानगर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जा रही है। हीरानगर पुलिस ने मंगलवार शाम को ओल्ड सांबा-कठुआ रूट पर बनियाड़ी के पास एक युवक से 5.60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ बब्बी निवासी जुगियाल तहसील मढ़ीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसएचओ राजबाग अमित सांगड़ा टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान बनियाडी पुल के पास पैदल जा रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए रोका और तलाशी लेने पर 5.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।