हीरानगर। सीमावर्ती गांव करोल मात्रयां के एक व्यक्ति ने जंगी चक में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। उसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद