फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बसोहली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस के जिला महासचिव संजय राजदान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संजय राजदान ने कहा कि देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव स्वर्गीय राजीव गांधी ने रखी। आधुनिक सोच और दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा मिली। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि देश में सूचना तकनीक को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें