फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मदनलाल के निर्देश पर और सहायक कार्यकारी अभियंता रामकोट सरदार इंद्र पाल सिंह की अगुवाई में मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। फोरमैन राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने थडा कलवाल और अगली धार गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली चोरी कर चलाए जा रहे 12 हीटर जब्त किए गए।
विज्ञापन

वहीं चोरीछिपे बिजली का उपयोग कर रहे लोगों के छह अवैध कनेक्शन भी काटे गए। इस मौके पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली के बकाया बिलों का भुगतान करने को कहा। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया के कई दिनों से इन दोनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या और ओवरलोड होने के कारण आएदिन बिजली के ट्रांसफार्मर खराब हो रहे थे। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। निरीक्षण करने वाली टीम में मीटर रीडर जोगिंदर सिंह ,लाइनमैन केवल किशोर, अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें