फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटा और छप्पर मोड़ में दो दुकानों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। जाते वक्त सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए। हालांकि चोर सामान ले जाने में नाकाम रहे। कूटा में ज्वेलरी शॉप के मालिक विशाल सूदन सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हीरानगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ मिला। पुलिस ने दुकान के भीतर जाकर पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड के लिए लगाया गया डीवीआर वहां से गायब था, जिसे चोर साथ ही ले गए।
विज्ञापन

हालांकि यहां से चोर कुछ और सामान चोरी करने में कामयाब नहीं हुए हैं। छपर मोड़ पर अर्ध सैनिक बल कैंटीन का भी चोरों ने ताला तोड़ा। यहां भी बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया है। कैंटीन के मालिक मुकेश शर्मा सुबह यहां जब पहुंचे तो दुकान का ताला और सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ देखा। भीतर जाकर छानबीन की तो वहां रखी गुल्लक और डीवीआर गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें