हिमाचल से चोरी-छिपे बनी पहुंचे लोगों को पुलिस ने पकड़कर क्वारंटीन कर दिया।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। हिमाचल की सीमा से सटे बनी की च्यू गली से चोरी-छिपे प्रदेश में दाखिल हो रहे छह लोगों ने पुलिस ने पकड़कर क्वारंटीन कर दिया है। ये हिमाचल से जम्मू-कश्मीर में अपने घरों को लौट रहे थे। अस्सो पंचायत के सरपंच और स्थानीय लोगों की सूचना पर बनी पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा।
बनी थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि ये लोग उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के रहने वाले हैं और कामकाज के सिलसिले में प्रदेश के बाहर गए थे। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि इन लोगों की स्क्रीनिंग के साथ जांच हो। इसके लिए इन्हें क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया है।