फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छप्पड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत और एक अन्य के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान कमल किशोर निवासी ओड्डा के रूप में हुई है। वहीं, उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीएमसी रेफर कर दिया है, जिसकी पहचान रामपाल निवासी ओड्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसा हाईवे पर छप्पड़ मोड़ के नजदीक सुबह करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दोनों को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया। वहां पर एक घायल ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें