फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 7.15 ग्राम चिट्टा और 620 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दोनों मामले बीते शुक्रवार के हैं। पहला मामला पुलिस चौकी नगरी के अंतर्गत इलाके का है। पुलिस ने सूचना के आधार पर चक द्राब खान इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.15 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान हनीफ अली पुत्र गुलाम नबी निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है जबकि अन्य मामला हटली पुलिस चौकी के अंतर्गत बरमोरा इलाके का है। पुलिस ने एक महिला को रोककर उससे 620 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी महिला की पहचान शांति विश्वकर्मा पत्नी रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है जो वर्तमान में कालीबड़ी कठुआ में रह रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें