फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में मंदिर का दानपात्र तोड़कर 12 हजार ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट तहसील के नगरोटा गुजरु काह पंचायत में बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर से रविवार को चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर 12 हजार की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुजारी शाम सिंह जब सुबह उठे तो उन्होंने दोनों दानपात्र के ताले टूटे देखे। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को चोरी की सूचना दी। इसके बाद सरपंच दिनेश खजुरिया और गांव वासियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चोर सड़क किनारे लगे दानपात्र और मंदिर के अंदर लगे दानपात्र से करीब 12 हजार की नकदी उड़ा ले गए।
लोगों के मुताबिक पिछले 2 सालों में सिद्ध बाबा गोरिया में चौथी चोरी हुई है लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा गया। इस दौरान बाबा सिद्ध गोरिया कमेटी के प्रधान सरपंच दिनेश खजुरिया, चैन सिंह, उत्तमचंद, नरेश खजुरिया, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें