फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस की एंटी ड्रग यूनिट ने कार्रवाई के दौरान 15 ग्राम हेरोइन जैसी वस्तु के साथ एक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुलदीप कुमार निवासी चक दराब खां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एंटी ड्रग यूनिट ने नाके के दौरान की गई जांच में आरोपी से सामग्री बरामद की है। उसे कठुआ थाना के हवाले कर दिया है। जहां मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बरामद मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे
कठुआ। जिला में विभिन्न स्थानों से गुम हुए 17 मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। मोबाइल फोनों की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है। एसएसपी कठुआ ने मंगलवार को अपने कार्यालय से उनके मालिकों को ये फोन सौंपे। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीस घंटे सक्रिय है, जिसके कारण इस तरह की बरामदगी संभव हो पा रही है।
35 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
कठुआ। नगरी क्षेत्र के कुल्लियां गांव में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 लीटर तैयार देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुनीता देवी निवासी कुल्लियां के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें