फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महादेव राइडर्स इलेवन ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में मैच के दौरान दोनों टीमों के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-कठुआ प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण का आगाज,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण का सोमवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महादेव राइडर्स इलेवन और क्रिकेट क्लब गंडयाल के बीच खेला गया। इसमें महादेव राइडर्स इलेवन ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

जिला पुलिस लाइन में प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी शोभित सक्सेना ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कठुआ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कठुआ प्रीमियर लीग के आयोजक स्टेडियम इलेवन की प्रयास की सराहना की और जिला पुलिस की ओर से आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को उद्घाटन मुकाबले में महादेव राइडर्स इलेवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लिहाजा पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट क्लब गंडयाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। प्रमुख बल्लेबाज रंजीत ने 26 गेंद पर 34 रन बनाए। उनके साथी विक्की ने भी 29 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। महादेव राइडर इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज जतिन और शुभम रहे। जिन्होंने दो-दो विकेट झटके।
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव राइडर्स इलेवन की टीम ने मात्र चार विकेट के नुकसान पर 16.3 गेंदों में मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अहम भूमिका बल्लेबाज शुभम ने निभाई। उन्होंने 27 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली, वहीं रूद्र ने 24 गेंद में 18 रन टीम के लिए जोड़े। हरफनमौला खिलाड़ी शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आयोजकों में शामिल अरविंद भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। फाइनल की विजेता टीम को 70 हजार रुपये नकद इनाम और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें