फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगलोट प्रीमियर लीग पर रंजीत इलेवन का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जंगलोट गांव के रुद्र खेल मैदान में जारी जंगलोट प्रीमियर लीग का समापन हो गया है। रविवार को दूधिया रोशनी में खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रंजीत इलेवन की टीम ने नगरी इलेवन को हराकर प्रतियोगिता आने नाम कर ली है।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रंजीत इवेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 89 रनों का स्कोर किया। इसमें रंजीत पुनिया टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरी इलेवन की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस दौरान रंजीत इलेवन की टीम के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी का परिणाम यह रहा कि पूरी टीम एक-एक रन के लिए संघर्ष करती रही। टीम मात्र 62 रन पर ही सिमट गई और उसे 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पीयूष को उनके हरफनमौला खेल के कारण मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 12 रन बनाए और चार विकेट भी हासिल किए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडिशनल एसपी परमजीत सिंह ने क्रिकेट के इस बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजन कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता युवाओं को खेल की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। वहीं इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू ने भी आयोजन को बेहतरीन बताते हुए आयोजकों और खिलाड़ियों को इसका हिस्सा बनने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सनम सिंह को मैन ऑद सिरीज चुना गया।
इस मौके पर भाजपा नेता तिलक राज भगत, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, पंच नरेश कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह के अलावा टूर्नामेंट के प्रायोजक अंशू काटल और अरुण जसरोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें