फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चनेरा क्रिकेट टीम रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में मिनी जगदंबे क्रिकेट क्लब द्वारा एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच बारिश से पूर्व चनेरा क्रिकेट टीम और स्वार क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें चनेरा की टीम चार विकट से विजय रही। दूसरा मैच सुकराला क्रिकेट क्लब और पुंडा क्रिकेट क्लब के बीच जारी थी कि अचानक बारिश के चलते उसे रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बारिश शुरू होने से पहले टॉस जीतने कर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वार क्रिकेट की टीम ने 15 ओवर में 92 रन बनाए, जबकि इनकी ओर से युवराज ने 31 रन की बेहतर पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से चनेरा क्रिकेट टीम के अंकु ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चनेरा क्रिकेट टीम ने चार विकट से मैच जीत लिया। चनेरा टीम की ओर से आशीष कोहली ने 38 और चेतन ने 22 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलवाई। आशीष कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला सुकराला क्रिकेट क्लब और पुंडा क्रिकेट क्लब के बीच था, जो बारिश होने के चलते रद्द करना पड़ा। इस मौके पर अजय कोहली ने बताया कि सोमवार को मौसम ठीक रहा तो दिल्ली क्रिकेट क्लब और बटाला क्रिकेट क्लब के बीच मैच देखने को मिलेगा। जगदंबे क्रिकेट क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें