बिलावर के पंचायत नजोत में 15 और 16 जनवरी को दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राम सिंह ने बताया कि गांव के मरदार मैदान में दो दिवसीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें बिलावर के साथ-साथ बनी विधानसभा क्षेत्र की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को पंचायत के गणमान्य लोगों की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज और बल्लेबाज को भी सम्मानित किया जाएगा। सोनू, केवल सिंह, प्रीतम सिंह मौजूद रहे। संवाद