फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में मौसम ने डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के नाज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले जाने वाला मैच मौसम खराब होने के कारण नहीं हो सका। आयोजक सौरभ वर्मा, धीरज और अन्य आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को कठुआ क्रिकेट क्लब और उधमपुर क्रिकेट क्लब के बीच होने वाला मैच मौसम खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर मौसम साफ रहता है तो दोनों टीमों के दरमियान बुधवार को मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

भड्डू गांव में क्रिकेट मैच का आगाज कल
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में 10 दिसंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अरुण नितिन, पंकु ने बताया कि गांव के खेल मैदान में वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 10 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें इलाके की कई क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को आयोजकों की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षण करने वाले खिलाड़ी को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके लिए यूथ डेवलपमेंट कमेटी भड्डू ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें