फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंगस्टार-11 ने आठ विकेटों से दर्ज की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता के तहत राइजिंग स्टार नगरी और यंगस्टार-11 के बीच मैच खेला गया। जिसमें यंग स्टार-11 ने आठ विकेटों से धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीत कर यंगस्टार-11 ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के कप्तान द्वारा लिए गए फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही ठहराते हुए बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार नगरी के बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी से एक के बाद एक कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
यंगस्टार-11 की इस कसी हुई गेंदबाजी के चलते राइजिंग स्टार नगरी की पूरी टीम मात्र 88 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसमें अविनाश पूरी ही एक मात्र एक ऐसे बल्लेबाज रहे टीम के लिए 20 महत्वपूर्ण रन जोड़े। यंग स्टार-11 के सबसे प्रमुख गेंदबाज रोम्पी शर्मा रहे। जिन्होंने अपने निर्धारित 4 ओवरों में धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार के 6 विकेट उड़ाई।
विज्ञापन

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार इलेवन ने मात्र तीन विकेटों के नुकसान पर 89 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। जिसमें मनीष ने मात्र 31 गेंदों पर 39 रन बनाकर लक्ष्य को और अधिक आसान बना दिया। मैच के दौरान अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी टीम को पूरी तरह से पीछे धकेलने वाले रोम्पी शर्मा को आयोजकों द्वारा मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें