फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाज खेल मैदान पर 20 नवंबर से होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान पर 20 नवंबर से लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों की टीमें भाग लेंगी। हरीश शर्मा, गणेश शर्मा और अन्य आयोजकों ने जानकारी बताया कि खेल मैदान में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलावर के गणमान्य लोगों द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता में इस वर्ष पंजाब और अन्य कई इलाकों की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों को आयोजकों की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता करीब एक पखवाड़े तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें