फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलेऊ में पांच नवंबर को होगी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोहाई मल्हार ब्लॉक के नलेऊ गांव में पांच नवंबर को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक शमशेर सिंह, अंकित, श्यामू और काका ने बताया कि नलेऊ के मिनी स्टेडियम में शनिवार को प्रतियोगिता का आगाज होगा, जिसका स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उद्घाटन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलावर उप जिला के कई इलाकों के साथ बनी क्षेत्र और अन्य कई इलाकों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें