फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल, दो मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मवेशियों की तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस ने राजबाग क्षेत्र में मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। वहीं, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान संदीप चौधरी पुत्र कमल चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान वहां से गुजर रहे एक पिक अप ट्रक नंबर जेके-21 एफ-7986 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसमें से दो मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें