कसबे के शिव मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता पर बारिश की मार पड़ी है। देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण मैदान में पानी जमा हो गया। जिसके कारण क्वार्टर फाइनल दौर के बाकी मुकाबलों की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
सोनू गुप्ता ने बताया कि अचानक मौसम की करवट का सीधा असर प्रतियोगिता पर पड़ा है। मैदान के साथ पिच भी पूरी तरह से गीली हो चुकी है। ऐसे में अब जब तक मैदान खेलने लायक नहीं हो जाता प्रतियोगिता आगे नहीं बढ़ पाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी दो टीमों सेमी फाइनल में पहुंच चुकी है। शनिवार को पठानकोट ने देवल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बारिश के कारण रविवार को होने वाले सभी मैच स्थगित कर दिए गए।