फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पश्चिम बंगाल सरकार की नीतियों के खिलाफ गोरक्षा दल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में दल के सदस्यों ने की नारेबाजी, मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गोवंश को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की कथित नीतियों और बयानों के विरोध में गोरक्षा दल के सदस्यों ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में दल के सदस्यों ने प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गोरक्षा और सनातन मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से धार्मिक भावनाओं के सम्मान और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वहां की नीतियां और नेताओं के बयान हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दल के प्रदेश प्रधान सन्नी हिंदुस्तानी ने कहा कि गोरक्षा दल शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी ऐसी गतिविधि या बयान का विरोध करेगा, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने देशभर में गोरक्षा को लेकर सख्त कानून लागू करने और धार्मिक भावनाओं की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर अभिमन्यु शर्मा और नटवर रैना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



बनी में भाजपा पर बरसे निर्दलीय विधायक, फूंका पुतला

बनी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कथित गो-संबंधी बयान को लेकर बनी में माहौल गर्मा गया है। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने गोमाता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो जैसे नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डॉ. रामेश्वर सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि इसी तरह का बयान किसी विपक्षी दल के नेता ने दिया होता तो भाजपा पूरे देश में आंदोलन खड़ा कर देती, लेकिन इस मामले में भाजपा के विधायक और नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सम्मान का मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो माता के सम्मान से खिलवाड़ किया गया तो देशभर में जनआंदोलन खड़ा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें