फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के बाद शहर में उड़ीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से भले ही गाइडलाइन जारी की गई हो, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे लागू करने के लिए सख्ती न किए जाने से शहर में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार सुबह जब वीकेंड लॉकडाउन हटा, तो बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग संक्रमण से पूरी तरह से बेपरवाह होकर बिना मास्क के भीड़ का हिस्सा बने रहे। सामाजिक दूरी के नियम की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार, शहीदी चौक के अलावा अन्य चौक-चौराहों की तरफ निकले लोग सामाजिक दूरी के नियम के पालन को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखे। सबसे ज्यादा खराब हालात शहर की थोक सब्जी मंडी में दिखी। यहां जमकर नियमों की धज्जियां उड़ीं। शहर के मुख्य बाजार में कपड़ों, मनियारी, बर्तन सहित अन्य दुकानों पर भीड़ जुटी रही। वहीं एटीएम व बैंकों में लोगों की लाइन लगी रही।
कठुआ बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजात शत्रु शर्मा का कहना है कि महामारी के दौर में शहर में लोगों का इस तरह का व्यवहार कोरोना की तीसरी लहर को भी आमंत्रित कर सकता है। अगर प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लॉकडाउन में ढील दी है, तो इस दौरान व्यवस्था को बनाए रखना भी उनका ही काम है। प्रशासन इसके लिए टीम का गठन कर लोगों को जागरूक करें। इसके बावजूद अगर लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई भी की जानकारी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें