फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का नियमित रूप से पालन करें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग की ओर से सीमावर्ती पंचायत हरिपुर में शिविर लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी के बाद आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। एडीएमओ डॉ. अजय टिक्कू के निर्देश पर लगाए गए शिविर में डॉ. मधुबाला ने लोगों को से कहा कि नियमों का सही ढंग से पालन करें। उन्होंने कहा कि पहली लहर में यह महामारी बुजुर्गों को चपेट में ले रही थी, लेकिन दूसरी लहर सभी आयु वर्ग के लोग संक्रमित हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए हमें मास्क और दो गज की दूरी जैसे नियमों का नियमित रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना किसी काम के घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन बेहद कारगर साबित हो रहा है। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने 220 लोगों में आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं और अपील की कि नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करें। इस मौके पर स्थानीय सरपंच रवि शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें